तीन दिवसीय युवामहोत्सव का आगाज
सेंट जोसेफ बाल निकेतन स्कूल में 17 से 19 सितंबर तक होंगे विभिन्न सदनों के बीच सांस्कृतिक मुकाबले
अजमेर। धोलाभाटा स्थित सेंट जोसेफ बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से वार्षिक युवा एवं सांस्कृतिक उत्सव 2026-27 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष उत्सव की थीम “आप सभी के साथ शांति हो” रखी गई है। उत्सव का संदेश “शांति हमें एकजुट करती है, अलग-अलग प्रतिभाएँ, एक उद्देश्य—शांति” है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश बैप्टिस्ट ने बताया कि 17 सितंबर, गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासिका श्रीमती पुष्पा जोन एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री अनुप माथुर संयुक्त रूप से युवामहोत्सव का शुभारंभ करेंगे। सांस्कृतिक सचिव सुश्री ऋग्वेदिता सिंघोदिया सभी सदनों के प्रतिभागियों को शपथ दिलाएंगी।
उद्घाटन समारोह के बाद मास्टर शेफ, पोस्टर मेकिंग और समूह चर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। समूह चर्चा का आयोजन प्रातः 9:30 बजे होगा। इसी दिन शाम 4 बजे एकल गजल (सीनियर वर्ग) तथा ग्रुप सूफियाना कव्वाली (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
18 सितंबर, शुक्रवार को प्रातः कोई कार्यक्रम नहीं होगा। शाम 4 बजे से एकांकी-स्किट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
19 सितंबर, शनिवार को शाम 4 बजे एकल एवं समूह नृत्य (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ तीन दिवसीय युवामहोत्सव का समापन किया जाएगा।
इन विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिनय, संगीत और नृत्य प्रतिभा को मंच मिलेगा। विद्यालय द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय युवामहोत्सव विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओं को शांति, एकता और सद्भाव के साझा उद्देश्य से जोड़ने का प्रयास है।
उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज में शांति और भाईचारे का सकारात्मक संदेश देने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रत्येक दिन विद्यार्थियों के अभिभावक एवं पूर्व छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
राजेश बैप्टिस्ट
प्रधानाचार्य
सेंट जोसेफ बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
मो.: 9314393580





































































































